बुधवार, 5 मई 2021

टी.वी खोलो तो है कोरोना कोरोना

 टी.वी खोलो तो है कोरोना कोरोना 


फ़ेसबुक खोलो तो है मौत के समाचार ,

वॉट्सएप खोलो तो है मची हाहाकर, 

समाचार पत्रों में है रोना ही रोना ,

टी.वी खोलो तो है कोरोना कोरोना।।


यह कैसी है बेबसी कैसा है काल,

चारों तरफ है बुरा ही हाल ,

 हर तरफ बस मदद की पुकार का होना 

टी.वी खोलो तो है कोरोना कोरोना।।



अस्पताल बेहाल दवा भी नहीं है ,

आक्सीजन वाली हवा भी नहीं है ,

इसी अफरा तफरी में सबको अपनो को खोना 

टी.वी.खोलो तो है कोरोना कोरोना।।


बेबस है इंसान , खुदा सो रहा है ,

हे जग के मालिक यह क्या हो रहा है 

दिल दुनिया सब जगह दर्द का ही रोना 

टी.वी खोलो तो है कोरोना कोरोना।।



10 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत ही सुंदर लिखा है आपने ऑल द बेस्ट
    मुझे आप में एक महान लेखक की झलकियां नजर आती हैं....!👍

    जवाब देंहटाएं
  2. देश आत्मनिर्भर बनाने चले थे, परमात्मा निर्भर बना दिया

    जवाब देंहटाएं

प्यार क्या है

 प्यार  आख़िर प्यार है क्या  कई बार कागज़ के पन्नों  पर लिखा जाता है  तो कई बार नानी की  कहानियों के किस्सों में  होता है प्यार  या फिर शाहज...